Uncategorized

पाकिस्तान की गोलाबारी में तीन सैन्य अधिकारी सहित पांच सैन्यकर्मी घायल

Jammu :  पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया और मोर्टार भी दागे. जिसमें तीन अधिकारी सहित पांच सैन्यकर्मी घायल हो गये. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि  कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में बिना किसी उकसावे के सुबह सात बजे से पाकिस्तानी सेना ने छोटे, स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की और मोर्टार दागे.

इसे भी पढ़ें – NEWS WING IMPACT:  न्यूज विंग में खबरें छपने के बाद कंबल घोटाले में होने लगी कार्रवाई, विकास आयुक्त अमित खरे ने की सीएम से एसीबी जांच की अनुशंसा 

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मजबूती, प्रभावी और उचित तरीके से जवाब दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी  में तीन अधिकारियों सहित सेना के पांच सैन्यकर्मी घायल हो गये. पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस साल 650 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button