
Delhi : झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने गुरुवार को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में सरकार और संगठन पर चर्चा हुई. साथ ही आने वाले दिनों में संगठन की मजबूती पर रुपरेखा तय की गयी. प्रयास है कि पार्टी के लिए समर्पित नेताओं को उचित सम्मान मिले़ ताकि राज्य में संगठन को और मजबूत किया जा सके.
17 अप्रैल को झारखंड के सभी 262 प्रखंडों में संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे:
बैठक में यह भी तय हुआ कि 17 अप्रैल को झारखंड के सभी 262 प्रखंडों में संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे. प्रखंड अध्यक्ष इसके संयोजक होंगे. इसके लिए दिल्ली में पांच अप्रैल को सभी संयोजकों की बैठक होगी. इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जायेगी.
संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर: अविनाश
झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि राज्य में संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है. इसे देखते हुए पार्टी 12-20 अप्रैल तक राज्य के सभी जिलों में संवाद यात्रा निकालेगी. इस संवाद यात्रा में झारखण्ड प्रभारी खुद शामिल होंगे. बैठक में प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, डॉ अजय कुमार, सुखदेव भगत, प्रदीप बलमुचू सहित अग्रिम संगठन विभाग व प्रकोष्ठों के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : ट्यूशन फीस के अलावा अन्य मदों में शुल्क वसूल रहे प्राइवेट स्कूल, अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन




