News Wing
Srinagar, 10 November: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला स्थित एक पुलिस संस्थान के पास संदिग्ध गतिविधि देखने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने हवा में कुछ गोलियां चलाईं.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलवामा के अवंतिपुरा स्थित जिला पुलिस लाइन के पास पहरेदार ने आज तड़के करीब तीन बजकर 40 मिनट पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं और हवा में कुछ गोलियां चलाईं.’’ उन्होंने बताया कि गोलिबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है. आतंकवादियों ने इस साल अगस्त में भी पुलवामा में जिला पुलिस लाइन को निशाना बनाया था, जिसमें सुरक्षा बल के आठ कर्मी मारे गए थे. जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादियों की भी मौत हो गई थी.




