Crime NewsJharkhandRanchi

नशे के सौदागरों के लिए मुफीद बना झारखंड, बड़े पैमाने पर हो रही गांजा की तस्करी

Dheeraj Kumar

Ranchi: झारखंड इन दिनों नशे के कारोबार का कॉरिडोर बन गया है.झारखंड अब नशे के सौदागरों के लिए सुरक्षित पनाहगार बन गया है. ड्रग्स की स्मगलिंग के लिए झारखंड का इस्तेमाल गांजा तस्कर कॉरिडोर की तरह कर रहे हैं. इसी राज्य से होकर अफीम व गांजा देश के अन्य दूसरे हिस्सों, खासकर पंजाब, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली-मुंबई तक पहुंच रहा है. राज्य में अब तक दर्जनभर से अधिक स्थानों से बरामद गांजा का ओडिशा कनेक्शन मिल चुका है. अफीम की खेती और इसकी तस्करी को लेकर झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र हमेशा से बदनाम रहे हैं. रांची, सरायकेला-खरसांवा, खूंटी, चतरा, लातेहार जिले में सबसे अधिक अफीम की खेती के सबूत मिलते रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : सब्जी की खेती से महिला किसान कमला महतो ने बनाई अलग पहचान, महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

अफीम के लिए खूंटी व चतरा सर्वाधिक बदनाम

राज्य में अफीम की खेती के लिए खूंटी व चतरा जिले सर्वाधिक बदनाम रहे हैं. इसके अलावा, रांची, लातेहार, सरायकेला-खरसावां व सिमडेगा जिले के कुछ क्षेत्रों में अफीम की खेती की जानकारी मिलती रही है. एनसीबी की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एकड़ की एकड़ फसल नष्ट करती रही है, लेकिन इस नेटवर्क को अब तक पूरी तरह तोडऩे में नाकाम रही है. हर बार यही जानकारी मिलती है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने से किसानों को अफीम की खेती में बढ़ावा मिलता है. फसल तैयार होने पर इसकी ऊंची कीमत भी मिलती है.

हाल के दिनों में कई बड़े खेप को पुलिस ने किया जब्त

केस 1. 1 फरवरी 2022 को रांची पुलिस ने एनसीबी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तुपुदाना क्षेत्र से तीन क्विंटल गांजा पकड़ा. जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई गई.

केस 2. 3 दिसम्बर 2021 को रांची पुलिस टैंकर वाहन के केबिन से सटे प्रथम पार्टीशन में भूरे रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटा 30 पैकेट गांजा बरामद किया था. इस टैंकर में कुल डेढ़ क्विंटल गांजा था जिसे पुलिस ने जब्त किया. जिसकी कीमत बाजार में 35 लाख रुपए बताई गई थी.

इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के कुख्यात नक्सली माडवी हिडमा ने तेलंगाना में हथियार के साथ किया सरेंडर

केस 3. 21 दिसम्बर 2021 को रामगढ़ जिले में पुलिस ने चार क्विंटल गांजा जब्त किया. पुलिस ने यह कार्यवाई रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पटना एनएच-33 पर की थी. जब्त गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई थी.

केस 4. 15 नवंबर 2021को पलामू पुलिस ने 38 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था. इस धंधे में शामिल चार महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया.

केस 5. 8 नवंबर 2021 को धनबाद पुलिस ने गांजा से लदा एक ट्रक जब्त किया था. इस ट्रक में 30 पेटी में 174 किलोग्राम गांजा लदा था. जिसकी कीमत बाजार में 80 लाख बताई गई थी.

Related Articles

Back to top button