DhanbadJharkhand

धनबाद : अमेजॉन डिलीवरी ब्वॉय के बैग से लड़की ने चुराया मोबाइल, पुलिस ने जब्त किया

Dhanbad : अमेजॉन डिलीवरी ब्वॉय अमित कुमार के बैग से एक नाबालिग लड़की ने मोबाइल चुरा लिया. जिसे लेकर धनबाद स्थित श्यामा अपार्टमेंट से लेकर धनबाद सदर थाना तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

दरअसल धनबाद स्थित श्यामा अपार्टमेंट में 4 तल्ले पर अमेजॉन के डिलीवरी ब्वॉय अमित कुमार डिलीवरी के लिए गया. गार्ड के कहने पर सामान से भरा बैग नीचे रख दिया.

इसे भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले ममता ने गरीबों के लिए पांच रुपये में भोजन की योजना ‘मां’ शुरू की

तभी एक लड़की बैग के पास आई और बैग से मोबाइल का डब्बा चोरी कर लिया. जिसे अपार्टमेंट की एक महिला ने देखा और डिलीवरी ब्वॉय को बताया.

इसके बाद अपार्टमेंट और आसपास के लोग जुट गए. लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं थी. उसका कहना था हमने कुछ नहीं लिया. तभी डिलीवरी ब्वॉय ने 100 नंबर पर डायल कर दिया. तब पुलिस की पेट्रोलिंग जीप वहां पहुंची और उस लड़की से मोबाइल जब्त किया. और लड़की को थाने ले आई. इधर डिलीवरी ब्वॉय के द्वारा थाने में लड़की के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गयी.

इसे भी पढ़ें : बैंक, वित्तीय शेयरों में तेजी से सेंसेक्स पहली बार 52,000 के ऊपर, निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Related Articles

Back to top button