Dhanbad

धनबाद : अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Dhanbad :  धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र जीटी रोड विजय सिंह पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक दैनिक मजदूर की मौत हो गयी. अज्ञात वाहन मजदूर को लगभग 400 से 500 मीटर तक घसीट कर ले गया.

अभी तक मृतक व्यक्ति का पता नहीं चला सका है. बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल है. सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गये.

 

इसे भी पढ़ें :  सिंहभूम चैंबर :  उपाध्यक्ष के बाकी दोनों पदों पर भी बनी सहमति, मुकेश मित्तल और महेश संथालिया निर्वाचित

Related Articles

Back to top button