Crime NewsJharkhandRanchi

विधायक जीतू चरण राम समेत अन्य पर जिप उपाध्यक्ष ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Ranchi: विधायक जीतू चरण राम समेत पांच लोगों पर बुढ़मू थाना में जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी व प्रमुख सुमन पाहन ने अलग-अलग आवेदन देकर शिकायत की है.

बुढ़मू के नए प्रखंड कार्यालय भवन उद्घाटन मामले में विधायक व उनके समर्थकों पर कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं. पार्वती देवी ने बुढ़मू थाना में आवेदन देकर कांके विधायक जीतू चरण राम, विष्णु गिरी, पशुपतिनाथ शाहदेव, सहायक अभियंता नरेश दास पर छेड़छाड़, दुर्व्यवहार समेत कई गंभीर आरोप लगाये हैं.

इसे भी पढ़ें- 13 महीनों के वेतन पर खुलकर बोल रहे हैं जवान, पढ़ें क्या कह रहे हैं

जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

प्रखंड प्रमुख सुमन पाहन ने विधायक जीतू चरण राम, मनोज मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि विष्णु गिरी, ठाकुरगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष पशुपतिनाथ नाथ शाहदेव, विशेष प्रमंडल सहायक अभियंता नरेश दास समेत अन्य लोगों पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. साथ ही महिला के साथ धक्का-मुक्की करने की बात भी कही है.

वहीं दूसरी ओर विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता नरेश दास ने भी पार्वती देवी व सुमन पाहन के खिलाफ कॉलर पकड़ कर धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है. इसे लेकर उन्होंने बुढ़मू थाना में आवेदन भी दिया है.

इसे भी पढ़ें- LIC की जमापूंजी भी लुटने की कगार पर, ढाई माह में हुआ 57000 करोड़ का नुकसान

धरना पर बैठे पंचायत प्रतिनिधि

मंगलवार को बुढ़मू में नये मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन होना था. भवन उद्घाटन के लिए बनाये गयेए शिलापट्ट में प्रखंड प्रमुख का नाम अंकित नहीं था.

जिस कारण कार्यक्रम का विरोध करते हुए आजसू नेत्री सह जीप उपाध्यक्ष पार्वती देवी के नेतृत्व में प्रखंड प्रमुख सुमन पाहन समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर ही धरना पर बैठ गये और स्थानीय सांसद व विधायक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

विधायक ने जनप्रतिनिधियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन पंचायत प्रतिनिधि इससे और भड़क गये. जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और फिर बात धक्का-मुक्की व नोक-झोंक तक पहुंच गयी. जिसके बाद जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाये.

Related Articles

Back to top button