Education & Career

जेईई मेंस 2021: अंग्रेजी के अलावा 13 भाषाओं में होगी परीक्षा, निगेटिव मार्किंग नहीं

New Delhi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को जेईई मेंस परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान किया. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 23 से 26 फरवरी के बीच यह परीक्षा आयोजित करायेगी.

पहली बार जेईई मेंस की परीक्षा अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी समेत 13 भारतीय भाषाओं में भी होगी. इनमें असमिया, उड़िया, तेलुगु, तमिल और उर्दू शामिल हैं. वहीं, ऑब्जेक्टिव सवालों से इस बार निगेटिव मार्किंग हटा ली गयी है.

परीक्षा में अटेम्प्ट्स को लेकर भी बदलाव हुआ है. अब जेईई मेंस साल में चार बार आयोजित की जायेगी. पहली परीक्षा फरवरी, दूसरी मार्च, तीसरी अप्रैल और चौथी मई में.

NTA ने परीक्षा के पैटर्न में भी बड़ा बदलाव किया है. अब कैंडिडेट्स को 90 सवालों में से 75 सवाल अनिवार्य रूप से अटेम्प्ट करना होंगे. वहीं प्रत्येक सेक्शन (केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथेमैटिक्स) से 25-25 सवाल अटेम्प्ट करना अनिवार्य होगा.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस परीक्षा में बदलावों को लेकर स्टूडेंट्स से सुझाव मंगाये थे. इन सुझावों के आधार पर ही परीक्षा के पैटर्न में ये बदलाव किये गये हैं.

Related Articles

Back to top button