JharkhandLead NewsRanchi

फर्जी कॉल और मैसेज से जेबीवीएनएल उपभोक्ताओं को कर रहा सतर्क , नहीं मांगा जाता बैंकिंग डिटेल्स

Ranchi: बिजली काटने के नाम पर उपभोक्ताओं को फर्जी कॉल और मैसेज के मामलों में पिछले कुछ दिनों से इजाफा देखा जा रहा है. जिसके बाद झारखंड बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को सर्तक करने के लिये सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है. जेबीवीएनएल से जानकारी मिली कि कुछ उपभोक्ताओं से बिजली काटने के नाम पर मैसेज या कॉल के जरिये बैंक डिटेल्स मांगी जा रही है. जबकि निगम ऐसा नहीं करता. ऐसे में लोगों को जागरूक और सर्तक होने की जरूरत है.

बैंक डिटेल्स नहीं मांगी जाती: सोशल मीडिया में जेबीवीएनएल की ओर से ऐसे मैसेज प्रसारित किये जा रहे हैं. जिसमें बताया गया है कि बिजली काटने के नाम पर निगम कभी भी बैंक डिटेल्स, क्रेडिट या डेबिट कार्ड नंबर, सीवीवी या पिन या ओटीपी की मांग नहीं करता है. ऐसे में इससे संबधित किसी तरह की जानकारी उपभोक्ताओं को फर्जी कॉल या मैसेज के जरिये शेयर नहीं करना है. निगम नये कनेक्शन, मीटर रीडिंग, बिजली काटने या अन्य सेवाओं के लिये ईमेल, व्हाट्सएप, एसएमएस या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत बैंकिंग डिटेल्स की मांग नहीं करता. इस तरह की समस्या होने पर उपभोक्ता क्षेत्रीय कार्यालय में इसकी शिकायत कर सकते हैं.
व्हाट्सएप नंबर भी है जारी: जानकारी हो कि जेबीवीएनएल क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बिजली संबधी समस्याओं के लिये व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है. जो 9431135682 है.

इसे भी पढ़ें – बिहार में गहराई विशेष राज्य दर्जे की लड़ाई, तेजस्वी ने कहा- मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के फिराक में

Related Articles

Back to top button