
Jamtara: भाजपा नेता सह मिहिजाम मीडिया प्रभारी मनोज राउत के साथ मारपीट कर जख्मी करने के बाद भी मिहिजाम थाना में एफआईआर नही होने को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मुलाकात की. जहां एसपी को सारी बातों से अवगत कराया गया.
एसपी ने त्वरित कार्रवाई कर थाना प्रभारी को करवाई का निर्देश दिया. बताया जा रहा है कि मनोज की स्थिति गंभीर है और वह धनबाद में इलाजरत हैं. मनोज की तरफ से पहले थाना में आवेदन दिया गया था. लेकिन थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की.
इसे भी पढ़ें :JPSC सिविल सेवा परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 21 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन
इससे नाराज भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में मिहिजाम थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से इस मामले को लेकर बात की. भाजपा प्रतिनिधिमंडल की तरफ से साफ-साफ कहा गया कि जब सर्वप्रथम मनोज राउत द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया.
भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा इस मामले को जब जामताड़ा पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर से भी जांच करने का आश्वासन दिया.
मौके पर मुकेश यादव, कमल गुप्ता, अनुप पांडे, निमाई सेन, सुभाष प्रसाद, कुणाल सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :JPSC : उम्र सीमा में छूट देने की याचिका हाइकोर्ट ने की खारिज, जेपीएससी 2021 परीक्षा के लिए मांगी गयी थी छूट




