Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : कदमा में मेडिकल स्टोर में चोरों ने बोला धावा, वेंटिलेटर तोड़कर नकदी समेत सामानों की चोरी

Jamshedpur : शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. खासकर कदमा थाना क्षेत्र में तो चोर हाल के दिनों में मंदिरों के अलावा ग्रॉसरी शॉप एवं अन्य जगहों पर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. कदमा थाना अंतर्गत उलियांन मुख्य सड़क के पास स्थित न्यू रिलायंस मेडिकल स्टोर में बीती रात चोरी की है. चोरों ने मेडिकल स्टोर से नकद समेत होर्लिक्स और अन्य सामानों की चोरी कर ली.

दुकान के मालिक देवेंद्र वालिया का कहना है कि बीती रात 9:30 बजे उन्होंने अपनी दुकान बंद की थी. बुधवार की सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा है. जांच करने पर पाया गया कि दुकान का वेंटिलेटर टूटा हुआ है. उनके मुताबिक चोर दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर भीतर घुसे और नकद सहित करीब 20 हजार की चोरी कर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button