National

केरल को आपदा राहत निधि के तौर केंद्र सरकार ने जारी किए 320 करोड़ रुपये

New Delhi : गृह मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार ने आपदा राहत निधि के तौर पर केरल को 2018-19 के दौरान 320 करोड़ से ज्यादा रुपये जारी किए हैं. राज्य आपदा राहत निधि (एसडीआरएफ) में 2018-19 के लिए 214 करोड़ रुपये आवंटित किए गए जिसमें से केंद्र सरकार का अंश 160.50 करोड़ जबकि राज्य सरकार का अंश 53.50 करोड़ रुपये था.

गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि राज्य महालेखाकार के मुताबिक एक अप्रैल को एसडीआरएफ के अकाउंट में 348.45 करोड़ रुपये थे. गृह मंत्रालय ने बताया कि 2018-19 में केंद्र ने अपने पहले अंश के तौर पर इस साल 20 जुलाई को 80.25 करोड़ रुपये जारी किए थे और राज्य का अंश 26.75 करोड़ रुपये था. इसके अलावा 2018-19 के लिए एसडीआरएफ की केंद्र सरकार की दूसरी किश्त 10 अगस्त को जारी की गई और यह राशि 80.25 करोड़ रुपये थी जबकि राज्य सरकार का अंश 26.75 करोड़ रुपये था.

Related Articles

Back to top button