
Jamshedpur : यदि आप शहर के मानगो क्षेत्र में रहते हैं तो यह जानना जरूरी है कि रविवार को कब से कब तक किन-किन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. खासकर, शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी के इस मौसम में. विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह छह बजे से नौ बजे तक मानगो के 33 केवी कुंवर बस्ती फीडर के तहत आनेवाले कुंवर बस्ती, मुंशी मोहल्ला और जाकिरनगर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसकी वजह केइआइ एजेंसी की ओर से 33 केवी केबल राइजिंग का काम किया जाना है. इसे लेकर ही बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
हालांकि, इस दौरान जवाहरनगर पीएसएस आंशिक रुप से चालू रहेगा. यह जानकारी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो-वन के सहायक विद्युत अभियंता अम्बर तुषार कच्छप ने दी. उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति को लेकर किसी तरह की जानकारी या विशेष परिस्थिति में मानगो-वन के सहायक विद्युत अभियंता के मोबाइल नंबर-9431135928 या कनीय अभियंता, डिमना के मोबाइल नंबर-9431135951 पर संपर्क किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-Jamshedpur Breaking: कदमा में रैश ड्राइविंग ने ले ली दो युवकों की जान, डिवाइडर से टकराने से हुई मौत




