
NewDelhi : पाकिस्तान के गृह मंत्री ब्रिगेडियर एजाज अहमद शाह ने एक इंटरव्यू में यह बात कबूली कि जम्मू-कश्मीर के मसले पर लोग हमारी बात का विश्वास नहीं कर रहे हैं, हम कहते हैं कि भारत ने कश्मीर में कर्फ्यू लगाया है. वहां जुल्म किया जा रहा है. लेकिन कोई हमारी बात मानने को तैयार नहीं है और हर कोई भारत की बात पर ही विश्वास कर रहा है. इससे पहने UNHRC में भारत के खिलाफ बयान दे रहे पाकिस्तानी गृह मंत्री शाह महमूद कुरैशी के मुंह से भी सच निकल गया था. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का राज्य बताया था.
इसे भी पढ़ेंः#Kashmir: राजौरी, पूंछ के बाद गुलबर्ग में घुसपैठ की ना’पाक’ कोशिश, सेना सतर्क
देश पर राज करने वालों ने देश की छवि बिगाड़ कर रख दी
अपने इंटरव्यू में पाकिस्तानी मंत्री एजाज अहमद शाह ने कहा कि आज हमारे देश की बात कोई सुनने के लिए तैयार नहीं हैं. यह एक दिन का काम नहीं है. तहा कि देश पर राज करने वालों ने देश की छवि बिगाड़ कर रख दी है. अभी तक जिसने भी देश की सत्ता चलाई है वही पाकिस्तान की छवि बिगाड़ने का आरोपी है. ब्रिगेडियर एजाज अहमद शाह ने कहा कि इसके लिए जनरल जिया उल हक, परवेज मुशर्रफ से लेकर इमरान खान तक हर सत्ताधारी जिम्मेदार है.
जान लें कि जम्मू-कश्मीर मसले पर भारत पर आरोप लगा रहा पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ा है. अब पाकिस्तान के मंत्री भी इस बात को कबूल करने लगे हैं कि पाकिस्तान की बात को दुनिया में कोई सुन नहीं रहा है और जो सुन रहा है वो विश्वास नहीं कर रहा है.
एजाज अहमद शाह ने इंटरव्यू में मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद को साहेब कहकर बुलाया और कहा कि हाफिज सईद ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई काम नहीं किया है. हाफिज सईद को लड़ाई लड़ने के लिए खड़ा किया गया था, लेकिन अब उन्हें काबू में करने की जरूरत है.
पाकिस्तान के गृह मंत्री का बयान उस वक्त आया है जब पाकिस्तान को UNHRC, UN में बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान ने भारत के द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध किया है और इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नियमों का उल्लंघन बताया है. भारत ने हर जगह इस आरोप का सबूत के साथ जवाब देकर इस मसले को भारत का आंतरिक मामला बताया है.
इसे भी पढ़ेंः #INXMediaCase : पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर अब सुनवाई 23 को, तिहाड़ में ही रहेंगे चिदंबरम, हाई कोर्ट का CBI को नोटिस




