
Shrinagar: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चार संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. पुलवामा जिले के अरिहल में आतंकवादी हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में शामिल आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े चार लागों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के अरिहाल में जुलाई में हुए विस्फोट की जांच के दौरान पुलिस को मामले में शारिक अहमद नाम के एक व्यक्ति की संलिप्तता का पता चला, जो एक विदेशी आतंकवादी के साथ लगातार सम्पर्क में था और इलाके में हमलों की योजना बना रहा था.
इसे भी पढ़ेंःकलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश की अभद्र टिप्पणी का मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणियों को गलत बताया
उन्होंने कहा, ‘अहमद ने जैश से जुड़े तीन अन्य शख्स आकिब अहमद, आदिल अहमद मीर और ओवैस अहमद के साथ मिलकर अरिहल इलाके में आतंकवादी हमले की साजिश रची और उसे अंजाम दिया.’
प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चारों को गिरफ्तार किया गया.
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि चारों जैश से जुड़े हैं और अरिहाल इलाके में हुए आतंकवादी हमले में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी.
प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है और उसे जांच के लिए रिकॉर्ड में ले लिया गया है. मामले की जांच जारी है.
इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection : बाबूलाल धनवार से लड़ेंगे चुनाव, जेवीएम की चौथी लिस्ट जारी




