
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर घोषणा की कि एक साल के अंदर झारखण्ड प्लास्टिक से मुक्त होगा. सीएम रघुवर दास ने खेलगांव के टाना भगत स्टेडियम में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ कार्यक्रम में यह घोषणा की.
इसे भी पढ़ें- पीएमओ ने राजबाला वर्मा के खिलाफ मांगी रिपोर्ट, सरकार ने शिकायतकर्ता से मांगा साक्ष्य
सीएम ने कहा कि ‘‘मैं सवा तीन करोड़ झारखण्डवासियों से आह्वान करता हूं कि वे अपने जुनून से झारखण्ड को प्लास्टिक मुक्त कर दें. दफ्तर हो, घर हो या बाजार हो, गांव हो, बस्ती हो या नगर हो, प्लास्टिक कहीं भी न दिखे. जन भागीदारी से प्लास्टिक उपयोग के विरूद्ध जनान्दोलन शुरू होगा. सीएम ने कहा कि विश्वभर में पर्यावरण प्रदूषण से मछलियां मर रही हैं और नदियों में जहर घुल रहा है. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को पूरी तरह प्रकृति में मिलने में पांच सौ से एक हजार वर्ष लगता है तथा साथ ही इस दौरान कई विषैली गैस उत्सर्जित होती हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में प्लास्टिक की रिसाइकिलिंग का संयंत्र लगेगा. जिसके लोगों को काफी फायदा होगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




