National

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार टेररिस्ट ढेर, अप्रैल महीने में अबतक 17 आंतकी मारे गये

Srinagar: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये है. सेना और पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की शाम को आतंकियों के मालहुरा जानपोरा गांव में छिपे होने की जानकारी मिली थी.

इसे भी पढ़ेंःदेश में कोरोना का कहर: 20,000 के करीब पहुंचे केस, 600 से अधिक की मौत

सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात को वहां घेराबंदी की गयी और तलाश अभियान चलाया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं.  वही मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है. और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे किस समूह से जुड़े हुए थे.

अप्रैल में अबतक 17 दहशतर्गद ढेर

बता दें कि अप्रैल महीने में इससे पहले चार एनकाउंटर हो चुके है इनमें सुरक्षाबलों ने 13 आतंकवादियों को मार गिराया था. वहीं बुधवार को हुए एनकाउंटर में चार आतंकी मारे गये हैं.

 17 अप्रैल: राज्य में दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई, इसमें चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था.

11 अप्रैल:  कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, हालांकि, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख आतंकी हथियार छोड़कर भाग गए थे.

7 अप्रैल: सेना ने आमने-सामने की लड़ाई में 5 आतंकी मार गिराए थे. इसमें सर्जिकल स्ट्राइक कर चुकी पैरा यूनिट के 5 जवान शहीद हो गए थे.

4 अप्रैल: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिजबुल के 4 आतंकियों को मार गिराया था.

इसे भी पढ़ेंः#Corona संकट के बीच #Facebook ने जियो में खरीदी 10% की हिस्सेदारी, 43574 करोड़ में हुआ सौदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button