HEALTHJharkhandRanchi

दूसरों की जिंदगियां बचानेवालों को किया गया सम्मानित

Ranchi : झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान करनेवाले विभिन्न सामाजिक संस्थान और युवाओं को रिम्स परिसर स्थित बीएससी नर्सिंग कॉलेज सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर झारखंड के सभी जिलों से ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर अपने क्षेत्र में खून की कमी को दूर करनेवाली संस्थाओं ने हिस्सा लिया. मौके पर रिम्स के प्रभारी निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने रक्तदान की विशेषताओं से लोगों को अवगत करवाया और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने की बात कही.

इसे भी पढ़ें- रक्तदान जागरूकता के लिए गिरिडीह के सुबोध प्रकाश और रमेश यादव रांची में सम्मानित

रक्तदान से लोगों की जान बचायी जा सकती है : डीएस राठौड़

सम्मान समारोह में शामिल सीआरपीएफ डीआईजी डीएस राठौड़ ने कहा कि रक्तदान से हम किसी भी मानव की जान बचा सकते हैं. पिछले 25-30 साल से मैं और मेरा परिवार रक्तदान से जुड़े हुए हैं. हमें पॉजिटिव और नेगेटिव ब्लड ग्रुप के लोगों की जान बचाने के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ द्वारा भी समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है. रक्तदान देश के लिए सबसे बड़ा दान है. इस मौके से कभी नहीं चूकना चाहिए. जब समय मिले, प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान का कोई मोल नहीं है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में नक्सलियों द्वारा बच्चों की जबरन भर्ती के लिए की जाती है लॉटरी प्रक्रिया

रक्तदान सबसे बड़ा दान : निधि खरे

सम्मान समारोह में बतौर अतिथि मौजूद स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. कई ऐसी संस्थाएं हैं, जो सक्रियता के साथ इस पुण्य के काम में लगे हैं और लोगों में जागरूकता लाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर उपायुक्त रहने के दौरान वहां के लोगों में रक्तदान के प्रति भागीदारी देखने को मिलती थी. मेरा यह मानना है कि कोई भी संस्था बेहतर काम करती है, तो पूरे राज्य में अनुसरण होता है. राज्य के कई जिलों में ब्लड बैंक की सुविधा है. छह जिलों में सदर अस्पताल के सहयोग से ब्लड बैंक की सुविधा कायम की जायेगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल आनेवाले मरीजों को संक्रमित ब्लड नहीं मिले, इस पर काम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- खूंटी हिंसा पर बोले रघुवर- संवाद करें ग्रामीण, नहीं तो पाताल से भी ढूंढ निकालेगी पुलिस

इन्हें किया गया सम्मानित

लाइफ सेवर रांची को 8000 यूनिट से अधिक ब्लड रक्तदान शिविर के माध्यम से संग्रह करने के लिए अतुल गेरा को सम्मानित किया गया. वहीं, जिला स्तर पर रक्तदान शिविर में बेहतर करने के लिए दुर्गा प्रसाद जोहरी (पलामू), अंजनी शरण (दुमका), सुबोध प्रकाश, रमेश यादव (गिरिडीह), एमजीएम जमशेदपुर से दिनेश्वर सिंह, मनोज कुमार के अलावा कई लोगों को सम्मानित किया गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button