Khas-KhabarNational

#J&K: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के भाई समेत 12 लोगों पर आतंकियों से साठगांठ का आरोप, मामला दर्ज

Jammu: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में 12 लोगों पर केस दर्ज किया है.

जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जीएम सरूरी के भाई भी शामिल हैं. मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि दो अलग-अलग एफआइआर दर्ज किये गये हैं.

इसे भी पढ़ेंः#GandhiAt150 : बापू को देश का नमन, PM ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि

पहली प्राथमिकी में छह लोगों के नाम हैं और उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. वहीं दूसरी प्राथमिकी में जिसमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जी एम सरूरी के भाई मोहम्मद शफी साहित छह अन्य लोगों के नाम हैं. आरोपी अभी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है.

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के भाई पर गंभीर आरोप

गौरतलब है कि मोहम्मद शफी सरूरी शफी सीनियर कांग्रेस नेता जीएम सरूरी के छोटे भाई हैं. और पुलिस का दावा है कि इन सभी ने आतंकियों को संसाधन दिये और पनाह दी.

एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जिन आतंकियों को आरोपियों ने पनाह दी हिजबुल आतंकवादी जहांगीर सरूरी और ओसामा भी शामिल हैं.

जहांगीर सरूरी और ओसामा ने कुछ दूसरे आतंकियों के साथ मिलकर चिनाब घाटी इलाके में आतंकवाद को फिर से कायम करने की साजिश रची. जबकि इस इलाके को 2013 में आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ेंःकोल्हान की सीटों पर #JMM के दावे पर #Congress की सहमति, #Mahagathbandhan पर हुई बातचीत

उल्लेखनीय है कि शनिवार (28 सितंबर) को रामबन जिले में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गये थे, जिनमें ओसामा भी शामिल था.

सभी मारे गये आतंकी सीनियर बीजेपी लीडर अनिल परिहार और आरएसएस पदाधिकारी चंद्रकांत शर्मा की हत्या के लिए जिम्मेदार बताए जाते हैं.

शफी सरूरी के बेटे वसीम सरूरी ने ये बताया कि जिस घर में आतंकी ठहरे हुए थे, उसे उन्होंने ही किराए पर दिया था और इसे बात की ओर उन्होंने ही पुलिस को बताया था.

मैं हैरान हूं- जीएम सरुरी

सरूरी ने न्यूज एजेंसी पीटीआइ भाषा से कहा,‘मुझे अभी-अभी इसके बारे में पता चला और मैं हैरान हूं. हमारे लोग इस प्रकार का काम कभी नहीं कर सकते. मैं पता करूंगा कि माजरा क्या है.’

अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद शफी सरूरी के अलावा मसूद मट्टू, मोहम्मद मुजफ्फर शाह, गुलाम मोहम्मद कमल, तौसीफ गुंडना और सैयद अहमद पर हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को उनके मंसूबों को अंजाम देने के लिए शरण देने और परिवहन की सुविधा मुहैया कराने के आरोप हैं. आरोपी मसूद मट्टू को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि गुंडना पहले से जम्मू जेल में बंद हैं.

इसे भी पढ़ेंः#GSTCollection: आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार के लिए बुरी खबर, GST कलेक्शन में 6 हजार करोड़ से ज्यादा की गिरावट

Related Articles

Back to top button