Uncategorized

दुमकाः आंदोलनकारियों ने एक घंटे तक रोक दी जसीडीह-दुमका पैसेंजर ट्रेन

News Wing Dumka, 06 December: दुमका के न्यू मदनपुर स्टेशन पर मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंदोलनकारियों ने जसीडीह-दुमका पैसेंजर ट्रेन को करीब एक घंटे तक रोक दिया. जामा के लगवन गांव में रेलवे का हॉल्ट बनाने और भुईंया, घटवार और घटवाल जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने एवं दुमका स्टेशन के पास नेतुरपहाड़ी गांव की जमीन को ग्रामीणों को वापस करने की मांग को लेकर लोग आंदोलन कर रहे थे. आंदोलनकारियों ने ट्रेन को रोककर वहां प्रदर्शन किया. मौके पर रेल औऱ जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भारी संख्या में सुरक्षा बल भी मौजूद थी. काफी समझाने के बाद आंदोलनकारी ट्रैक से हटे उसके बाद ट्रेन छूटी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button