NEWS WING
GIIRDIH, 06 DECEMBER : जिले के कई क्षेत्रों में बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर एक समुदाय के द्वारा काले झंडे लगाकर ब्लैक डे मनाया गया. पुलिस ने लगाये गये बैनर और झंड़ों को हटा दिया. आज दोपहर के वक्त डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्र काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों के साथ निकले और कार्रवाई की. वहीं डीएसपी के द्वारा की कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी किया. लेकिन उन्होंने सभी को समझा – बुझाकर शांत कर दिया.
यह भी पढ़ें – बकोरिया कांडः हाई कोर्ट के आदेश पर हेमंत टोप्पो व दारोगा हरीश पाठक का बयान दर्ज
वबीं इस मौके पर डीएसपी ने कहा कि कुछ लोगों ने शहर के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया है. लेकिन पुलिस की सतर्कता से शांति कायम है. डीएसपी से झंडे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




