Uncategorized

जामताड़ाः धूमधाम से मनाया गया भाई दूज, बहनों ने की भाईयों की लंबी उम्र की कामना

News Wing Jamtara, 21 October: जामताड़ा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को धूमधाम से भैया दूज और भाई पोटा का त्योहार मनाया गया. बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना की और परंपरा के अनुसार एक दूसरे को उपहार सामग्री प्रदान किया. बंगाली समुदाय क्षेत्र में भाई पोटा को लेकर सुबह से उत्सव का माहौल था. बाजार में भाई पोटा को लेकर काफी भीड़ देखी गई. दोपहर तक बहन के घर भाई का आना जारी रहा.

इस दौरान बहन ने भाई के हाथ पर पान का पत्ता एवं चंदन का तिलक हाथ में लगाकर भाई की लंबी उम्र की कामना की. दूसरी ओर भाइयों ने भी अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया. भाइयों ने सामर्थ्य के अनुसार बहनों को उपहार भी दिया. सीमा कुमारी ने बताया कि भाई फोटा ऐसा पर्व है कि भाई सब काम छोड़कर अपनी बहनों से पोटा लेने पहुंच जाते हैं. इसी को कहते हैं भाई बहन का अटूट रिश्ता और प्यार जो जीवन भर याद रखा जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button