
Mumbai : आइपीएल के 11वें सीजन का आगाज शनिवार को हो गया. सीजन के पहले मुकाबले में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस दो बार खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के सामने है. मैच में चेन्नई के कप्तान धौनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाये और चेन्नई को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया है. इंडिया के युवा गेंदबाज दीपक चाहर ने चेन्नई को पहली सफलता दिलाई. चाहर ने मुंबई के ओपनर इवान लेविस को बिना खाता खोले ही एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. टीम के कप्तान रोहित शर्मा शेन वॉटसन के शिकार बनें. वॉटसन की गेंद पर रोहित का कैच अंबाती रायडू ने पकड़ा.
रोहित शर्मा ने पहले मैच में अपना जलवा नहीं बिखेर सकें और 18 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुये. मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मुंबई को संभालते हुये 29 गेंदों पर 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वॉटसन की गेंद पर हरभजन ने उनका कैच पकड़ा. वहीं झारखंड के ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 40 रन बनाए. वो इमरान ताहिर की गेंद पर मार्क वुड के हाथों लपके गए. लास्ट में कुणाल पांडया और हार्दिक पांडया ने बल्लेबाजी की और टीम को 165 के स्कोर पर पहुंचाया. पांडया अपने लय में नजर नहीं आये मगर कुणाल पांडया ने जरूर जलवा बिखेरे. उन्होंने 22 बॉल पर 41 रनों की पारी खेली.
इसे भी पढ़ें : आईपीएल : कमाई के मामले धोनी और रोहित शर्मा सौ करोड़ के पार
इसे भी पढ़ें:CWG 2018: आखिरी क्षणों में चूक भारत को पड़ी भारी, पाकिस्तान के साथ 2-2 से मुकाबला ड्रॉ
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




