National

 अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 17 दिसंबर से, 55 हजार स्कूली बच्चे भगवद्गीता के श्लोकों का पाठ करेंगे

कुरूक्षेत्र में हर साल इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है

Chandigarh :  हरियाणा में इस वर्ष आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुल 55,000 स्कूली बच्चे एक साथ भगवद्गीता के 19 श्लोकों का पाठ (वाचन) करेंगे. एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गयी. अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा.

बयान में कहा गया कि 25 दिसंबर को डिजिटल माध्यम से दोपहर 12 बजे श्लोकों का पाठ किया जायेगा. महोत्सव में कुरुक्षेत्र के नौ हजार छात्र और राज्य के शेष 21 जिलों से अन्य छात्र भी भाग लेंगे. बता दें कि कुरूक्षेत्र में हर साल इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है.

इसे भी पढ़ें :  देश में वाई-फाई क्रांति की सुगबुगाहट…तो आप भी खोल सकेंगे पब्लिक डेटा ऑफिस… मोदी सरकार ने दी मंजूरी…

 

Related Articles

Back to top button