JharkhandRanchiSports

इंटरनेशनल तीरंदाज रिमिल की हुई सगाई

Ranchi: इंटरनेशनल तीरंदाज रिमिल बुरूइली अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. रेलवे के बिलासपुर डिविजन में कार्यरत रिमिल की शनिवार को गौरव बुरूइली के साथ सगाई हो गयी. गौरव रांची में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया में एक महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं. जल्दी ही दोनों शादी भी कर लेंगे. उसकी सगाई पर खेल जगत से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं.

रिमिल के नाम हैं कई खिताब

रिमिल बुरुइली ने राष्ट्रीय टीम की ओऱ से खेलते हुए देश को कई खिताब दिलाये हैं. कई इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में उसने मेडल हासिल किये हैं.

टाटा आर्चरी एकेडमी की ट्रेनी रही रिमिल ने 2010 में चीन में आयोजित एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. 2011 में ढाका, बांग्लादेश में ग्रांड प्रिक्स टूर्नामेंट में गोल्ड मिला था. कोलंबिया में 2013 में आयोजित वर्ल्ड कप में भी उसने गोल्ड मेडल हासिल किया था. पोलैंड में 2014 में आयोजित वर्ल्ड कप में भी इसी सफलता को दोहराया था.

छोटा भाई भी है टाटा आर्चरी का ट्रेनी

रिमिल के पिता टाटा स्टील में नौकरी करते थे. उसकी एक बहन और एक छोटा भाई है जो टाटा आर्चरी एकेडमी में ही ट्रेनिंग ले रहा है. मूलतः चाईबासा की रहने वाली रिमिल की शुरूआती पढाई कदमा में हुई थी.

Related Articles

Back to top button