Corona_UpdatesJharkhandRanchi

ब्लैक फंगस के इलाज के लिए कम पड़े इंजेक्शन तो अल्टरनेट दवा इस्तेमाल करने का निर्देश

Ranchi : राज्य में ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है. अबतक 27 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है और उनका इलाज रिम्स, एमजीएम और मेडिका हॉस्पिटल में चल रहा है. इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन लीपोसोमल एंफोटेरिसिन बी की पर्याप्त डोज भी हेल्थ डिपार्टमेंट ने फिलहाल मंगा ली है. अभी पर्याप्त स्टॉक भी है.

इसके बावजूद अगर ब्लैक फंगस के केस बढ़ते है या इंजेक्शन की शॉर्टेज होती है तो इसके बदले अल्टरनेट दवा का इस्तेमाल करने को डॉक्टर्स को कहा गया है. इससे कि मरीजों का इलाज प्रभावित न हो.
बताते चलें कि ब्लैक फंगस के एक मरीज को इलाज के लिए 20-40 इंजेक्शन की जरूरत पड़ रही है.

इसे भी पढ़ें :Breaking News : IPL के बचे मैच इंग्लैंड में कराने की फिराक में BCCI !

पहले वाली स्थिति न हो इसलिए रहे अलर्ट

हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी ने कहा कि कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल की जा रही दवा रेमडेसिविर और फेवि फ्लू की क्राइसिस हो गई थी. उस समय स्थिति पैनिक हो गई और दवा की कालाबाजारी शुरू हो गई. इसलिए डॉक्टरों को भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे दवा का इस्तेमाल आपात स्थिति में ही करें और जरूरत पड़े तो अल्टरनेट दवा का यूज करें. चूंकि ब्लैक फंगस को लेकर भी लोग डरे हुए है और दवा की कालाबाजारी से इंकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि राहत की बात यहीं है कि अब नया कोई मामला फिलहाल सामने नहीं आया है.

इसे भी पढ़ें :बीसीसीएल क्वार्टर में युवक का शव दफनाया गया, मौके पर पहुंची पुलिस, मजिस्ट्रेट की निगरानी में बाहर निकाला जायेगा शव

Related Articles

Back to top button