JharkhandRanchi

अर्द्धकुशल व कुशल श्रमिकों को बढ़ी मजदूरी देने का निर्देश

Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा से अर्द्धकुशल श्रमिकों और कुशल श्रमिकों को श्रम विभाग के द्वारा तय की गई मजदूरी का भुगतान करने का निर्देश सभी उपायुक्तों को दिया है. वर्तमान में अर्द्धकुशल श्रमिकों को 287.90 रुपये दैनिक मजदूरी मिल रही है वहीं कुशल श्रमिकों को 379.51 रुपये दी जाती है. अब अर्द्धकुशल  को 38.26 रुपये बढ़ाकर 326.16 रुपये और कुशल श्रमिकों की श्रेणी के मजदूरों को 50.43 रुपये बढ़ाकर उन्हें 429.94 रुपये देने का निर्देश दिया है. यह वृत्रि एक अप्रैल 2021 से प्रभावी होगा. ऐसे में अप्रैल से बढ़ी मजदूरी का बकाया भी दिया जायेगा.

Related Articles

Back to top button