
Kolkata : बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इसके लिए भाजपा तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बता रही है. इधर रविवार को कोलकाता पुलिस ने टीएमसी कार्यकर्ता की शिकायत पर बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती और बंगाल बीजेपी चीफ दिलीप घोष के खिलाफ हिंसा फैलाने का केस दर्ज किया है. 2 दिन पहले टीएमसी कार्यकर्ता मृत्युंजय पॉल ने अपनी शिकायत में कहा था कि दिलीप घोष और मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल में हिंसा और क्रूरता फैलाने के लिए उकसाया है.
चुनाव नतीजों के बाद से ही हिंसा
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और ममता बनर्जी के नेतृत्व में नयी सरकार भी बन गयी है. नतीजों के एक हफ्ते बाद भी राज्य में राजनीतिक हिंसा की खबरें लगातार आ रही हैं. बीजेपी लगातार दावा कर रही है कि टीएमसी की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है. पार्टी का आरोप है कि 2 मई को नतीजों के घोषित होने के बाद बंगाल के अलग अलग इलाकों में हिंसा हुई जिसमें बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं की जान चली गयी.




