Corona_UpdatesJharkhandKoderma

इंस्पेक्टर साहब मेरी चप्पल टूट गई है, नयी दिलवा दीजिए..

Koderma: इंस्पेक्टर साहब, मेरी चप्पल टूट गई है.. बिना चप्पल के घर में चलने में दिक्कत हो रही है.. प्लीज दुकान खुलवाकर नई चप्पल दिलवा दीजिए. झुमरीतिलैया शहर स्थित जैन गली निवासी निवासी महिला दीपा खाटुवाला ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में चप्पल खरीदने के लिए एसडीओ और तिलैया थाना प्रभारी से गुहार लगाई है. दीपा का यह आवेदन इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

आवेदन में दीपा ने लिखा है कि मेरी घर में पहनने वाली स्लीपर टूट गई है. इसके साथ ही मेरे घर पर काम करने वाली बाई को छाता की जरूरत है. लेकिन लॉकडाउन की वजह से ये जरूरी सामान उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं. मुझे भी बिना स्लीपर के चलने में काफी दिक्कत आ रही है. महिला ने थाना प्रभारी से निवेदन किया है कि जूते-चप्पल की दुकान को खुलवा कर मुझे एक स्लीपर दिलवा दी जाए, जिससे मेरी परेशानी दूर हो सके. आवेदन में आगे नसीहत देते हुए लिखा है कि आप जनता के सेवक हैं और लोगों की परेशानी दूर करना आपकी जिम्मेदारी है. दीपा खाटुवाला ने आवेदन में अपने ड्राइवर, दूधवाले और कई पहचान वालों के साथ भी ऐसी परेशानी होने की बात कही है.

महिला के आवेदन के संबंध में पूछने पर तिलैया थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि एक महिला ऐसा आवेदन लेकर आयी थी. लेकिन इस कार्य के लिए वह सक्षम अधिकारी न होने की बात बताकर उन्होंने उसे वापस भेज दिया. दीपा खाटूवाला ने यह भी बताया कि जब थाना प्रभारी ने लौटा दिया उसके बाद एसडीओ कार्यालय में भी आवेदन देकर आयी हैं. सब इस आवेदन पर आगे क्या होता है, यह देखना भी दिलचस्प होगा.

इसे भी पढ़ें – Salman Khan के पिता सलीम खान को भी पसंद नहीं आई Radhe, कहा- ग्रेट फिल्म नहीं

Related Articles

Back to top button