
Garhwa : गढ़वा जिले में नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री के खिलाफ ऑपरेशन ‘क्लीन’ चलाया जा रहा है. शुक्रवार को इस अभियान के तहत 2 लाख की मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद की गयी. इस सिलसिले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 5 हजार के आस-पास नगद रूपये भी बरामद किए गए. इस क्रम में 10 तस्करों की पहचान उजागर हुई है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुटी है.
इसे भी पढ़ें : आरसीपी सिंह को लेकर एनडीए में गरमायी सियासत, बीजेपी विधायक और जदयू प्रवक्ता आमने-सामने
गढवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सोनपुरवा मोहल्ला में दिलीप कुमार गौड़ नामक युवक अपने एक सहयोगी के साथ नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री करता है. नशीले पदार्थ का सेवन करने से कम उम्र के लड़के अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं. सूचना के आधार पर छापामारी की गयी.
छापेमारी के दौरान सोनपुरा में स्थित कुर्बान गल्ली निवासी दिलीप कुमार गौड़ को अपने घर से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ. आरोपी हेरोइन को पैकेट में रखकर उसे बेचने जा रहा था. एसडीपीओ ने बताया कि 13 ग्राम हेरोइन की बाजार कीमत डेढ़ से दो लाख रूपए है. उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से बिक्री के 5450 रूपए भी बरामद किए गए.
एसडीपीओ ने बताया कि यह अभियान ऑपरेशन ‘क्लीन’ के तहत चलाया गया. गढ़वा पुलिस ने 10 लोगों को और चिन्हित किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. बहुत जल्द सभी पुलिस के गिरफ्त में होंगे. एसडीपीओ ने कहा कि गढ़वा पुलिस ने कसम खाई है कि ऑपरेशन ‘क्लीन’ के तहत कोई भी नशे का कारोबार करते पकड़े जाएंगा, उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई कर जेल भेज जाएगा.
छापामारी में टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव, थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, सदानंद कुमार, अभिमन्यु कुमार सिंह, संदीप कुमार पांडे, राकेश राम, श्यामानंद प्रसाद गुप्ता, मोहित कुमार आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका से धनबाद जेल शिफ्ट करने का दिया आदेश




