Uncategorized

सरायकेला : योजनाओं के प्रचास प्रसार का निर्देश

सरायकेला-खरसांवा: ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि स्थानीय जरुरत एवं प्राथमिकता के आधार पर ग्राम सभा आयोजित कर योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कुछ पंचायतों में चुनौतियां है पर स्थानीय चयन से कार्य करें तो असुविधा नहीं होगी। पंचायतों को दी जाने वाली राशि ग्रामीणों की है। ग्राम सभा कर आपसी तालमेल से कार्य करायें। लक्ष्य के साथ कार्य करें और दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करें। कोई भी जनप्रतिनिधि अपने संबंधियों से कार्य न कराये, ग्रामीणों को कार्य दें। यदि कार्य में कठिनाई महसूस हो अविलंब जिला प्रशासन को सूचित करें। श्री मुंडा 14वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, पंचायत सेवक नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करें। 14वें वित्त आयोग का चौथी किस्त की राशि शीघ्र दे दी जायेगी। उन्होंने कहा कि डाटा इंट्री का कार्य ससमय करें। सभी पंचायतों में पंचायत सचिवालय सरकार द्वारा बनाया गया है। सभी मुखिया नियमित रूप से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंचायत सचिवालय में कार्य करें। यदि राशि खर्च नहीं की गयी तो पंचायत सचिव का वेतन रोक दिया जायेगा। ग्रामीण विकास मंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिया कि पंचायतों से, प्रखंडों से शिकायत मिले तो कार्रवाई करें। मुखिया, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी को तय करना होगा ताकि कार्य में तेजी आये। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रत्येक माह ग्राम सभा कर एक-एक योजना को देखें। बीडीओ दो माह के अंदर सभी निर्माणाधीन पंचायत भवन को पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि अब तक जितने भी जिलों की समीक्षा की गयी है सरायकेला सबसे बेहतर है।
(आईपीआरडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button