
Ahmedabad: मोटेरा के नवनिर्मित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे ही दिन हरा दिया. दूसरी पारी के आधार पर मिले 49 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने बिना कोई विकेट गंवाये जीत हासिल की.
चौथी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने महज 7.4 ओवरों में जीत हासिल कर ली. रोहित शर्मा ने मैच का अंत छक्का लगा कर किया. भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है.
सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट इसी मैदान पर 8 मार्च से खेला जायेगा. रोहित शर्मा ने 25 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 रन बनाये, जबकि शुभमन गिल ने 21 गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से नाबाद 11 रन की पारी खेली.
इसे भी पढ़ें : रांची में 13 मार्च से हर ‘शनिवार, नो कार’
इंग्लैंड 81 पर ढेर, भारत को 49 रनों का लक्ष्य
इससे पहले अक्षर पटेल (5/32) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (4/48) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी 81 रन पर समेट दी. पहली पारी के बढ़त के आधार पर भारत को जीत के लिए 49 रनों का लक्ष्य मिला.
भारत ने पहली पारी में 145 रन बनाये थे और उसे 33 रनों की बढ़त हासिल हुई थी. लेकिन गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी जल्द खत्म कर दी. भारत की ओर से अक्षर और अश्विन के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया.
इसे भी पढ़ें : सेवा सदन समेत 43 भवनों को सील करने के नोटिस पर मेयर ने लगायी रोक




