JharkhandRanchi

कुरमाली भाषा में लिखी पुस्तक “विहीनगाड़ी” का लोकार्पण

Ranchi : पश्चिम बंगाल के झालदा प्रखंड स्थित भकुआडीह ग्राम में विराट कुरमाली कवि, लेखक प्राणो नाथ महतो ( मठारिया) द्वारा लिखित पुस्तक “विहीनगाड़ी” का लोकार्पण कुरमाली भाषा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. राजा राम महतो ने किया.

इस अवसर पर डॉ. राजा राम महतो ने कहा कि विशुद्ध रूप से पुरुलिया, मिदनापुर, बांकुड़ा, झारग्राम कुरमाली क्षेत्र है. यहां के कुरमाली कवियों और लेखकों को सम्मानित करने की जरूरत है‌. इसकी जिम्मेवारी कुरमाली लेखक बृजराज महतो को दी गयी.

डॉ. महतो ने कहा कि कुरमाली भाषा अंतरराज्यीय भाषा है. इनकी पढ़ाई पुरुलिया में शुरू हो गयी है, अब बांकुड़ा में भी शुरू होगी. उन्होंने कहा कि संस्कृति और भाषा को संजोये रखें. लोकार्पण में प्राणो नाथ महतो, वरिष्ठ पत्रकार तारकेश्वर महतो, गिरिंद्र नाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :Alert : 31 मार्च तक कर लें ये काम वरना आपका PAN कार्ड हो सकता है बेकार

Related Articles

Back to top button