
NW Desk : अपराध की दुनिया में कई ऐसे गैंगेस्टर्स और डॉन हैं, जिन्होंने अपने खतरनाक पेशे के जरिए अरबों कमाये. बता दें कि टॉप सिक्स की इस लिस्ट में भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी और 1993 मुंबई बम हमले का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम का नाम भी शामिल है. दाऊद का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. टॉप सिक्स में अरबपति गैंगेस्टर्स अमाडो कैरिलो फेंट्स नंबर वन है. वह 1997 में दुनिया का सबसे अमीर डॉन था, जिसकी संपत्ति 25 बिलियन डॉलर आंकी गयी थी. अमाडो को हवा का राजा भी कहा जाता था, क्योंकि यह अपना सारा ड्रग्स का व्यापार खुद के हवाई जहाज से करता था. अमाडो बड़े स्तर पर कोलंबिया के तस्करों की मदद करता था. अपने बॉस की हत्या के बाद यह गैंग का सरगना बना; मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्लास्टिक सर्जरी के दौरान ही उसकी मौत हो गयी थी. दूसरे नंबर पर भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम है. उसके पास कुल 670 करोड़ डॉलर (43,550 करोड़ रुपये) की संपत्ति है. भारत सरकार की तरफ से इसके ऊपर इनाम भी घोषित है.
खबरों के अनुसार अभी दाऊद के पाकिस्तान के कराची शहर में होने की खबर है. वर्तमान में दाऊद 63 साल का हो चुका है. हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार ने उसकी बुढ़ापे की तस्वीर को भी जारी किया था. जिनेवा निवासी एंथनी सालेरनो को फैट टोनी के नाम से भी जाना जाता था. ड्रग्स के कारोबार के कारण इसने अकूत संपत्ति कमाई. जिनेवा से ताल्लुक रखने वाले इस शख्स को 1988 में गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में 70 साल कारावास की सजा सुनाई गयी थी.
1930 में अल कपोन की तूती बोलती थी
1930 में ड्रग सहित अवैध शराब, जुआ और मानव तस्करी के कारोबार में अल कपोन की तूती बोलती थी. इसने इस कारोबार से अकूत संपत्ति अर्जित की. हालांकि उसका पैसा और सरकार से संबंध भी गिरफ्तार होने से रोक नहीं सके; गिरफ्तार होने के बाद इसका कारोबार पूरी तरह से समाप्त हो गया. 70 व 80 के दशक में ग्रिसेला ब्लानको नामक महिला डॉन का अमेरिका के मियामी पर राज था. वह भी ड्रग के कारोबार में लिप्त थी और यह कोलंबिया से पूरे देश में ड्रग की सप्लाई करती थी. उस दौर में इसकी संपत्ति 80 मिलियन डॉलर थी. एक समय में कोलंबिया का कुख्यात डॉन पोबलो एस्कोबार दुनिया का सबसे बड़ा अरबपति शख्स था. इसकी कुल संपत्ति तीन हजार करोड़ डॉलर (1.95 लाख करोड़ रुपये) के करीब थी.




