
Giridih : पचंबा थाना अंतर्गत परसाटांड में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. बुधवार की देर रात 11 बजे के करीब एक अपाचे बाइक जेएस के चालक द्वारा एक अज्ञात ट्रक के पीछे तेज गति से ठोक दिए जाने के कारण बाइक सवार दोनों युवक ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गए और दोनों की मौके पर मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस के प्रभारी डीजीपी रहे एम वी राव हुए सेवानिवृत्त

मृत युवकों में एक परसाटांड निवासी विकास यादव तो दूसरा पचंबा बाजार के दुर्गा स्थान का रहने वाला विनय कुमार है. जानकारी के मुताबिक विकास देर रात बारिश के बीच विनय को उसके घर बाइक से छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान परसाटांड से एक ट्रक पचंबा की ओर जा रहा था. संभवत: बारिश की वजह से बाइक चालक को ट्रक पर नजर नहीं पड़ी होगी. इसी दौरान बाइक चला रहे विकास ने ट्रक को पीछे से धक्का मार दिया. इस दर्दनाक हादसे में दोनों युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पचंबा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर परिजनों में दोनों की मौत के बाद कोहराम मचा है. विकास शादिशुदा था उसके जाने से उसके बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया.




