
Ramgarh: जिले में 01 जुलाई से एनिमिया मुक्त भारत अभियान की शुरूआत की जाएगी. बुधवार को सदर अस्पताल रामगढ़ में सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता की. जिसमें उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से एनिमिया मुक्त भारत का अभियान चलाया जायेगा. डॉ कुमार ने बताया कि एनिमिया मुक्त भारत बनाने के लिए एनिमिया मुक्त रामगढ़ भी होना जरूरी है. इसलिये पूरे रामगढ़ जिले में इसको पूरी तरह से सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा. यह अभियान जिला के 959 स्कूल व 1040 आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया जाना हैं. जिसमें 1224 सहिया काम करेंगी. इसके अलावा जिला के सभी एएनएम, जीएनएम, डॉक्टर्स सहित जिले स्तर के सभी पदाधिकारीगण इसको सफल बनाने में लग गए हैं.
उन्होंने आगे बताया कि एनिमिया हीमोग्लोबिन की कमी से होती हैं, जिससे काफी लोग पीड़ित हैं. इसलिये उन लोगों को आयरन की गोली और सिरप दी जाएगी. साथ ही उन्हें सही खान पान से जुड़ी सलाह भी दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें:6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव




