
New Delhi: देश में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर चर्चा में तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद कंधालवी ने लोगों से इश बीमारी को लेकर अपील की है. मौलाना साद ने उपचार के बाद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों से रक्त प्लाज्मा दान करने की अपील की ताकि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज किया जा सके.
इसे भी पढ़ेंःदेश में कोरोना का कहर: 20,000 के करीब पहुंचे केस, 600 से अधिक की मौत
आप विधायक ने अपने ट्विटर पर साझा किया पत्र
मंगलवार को जारी एक पत्र में कंधालवी ने कहा कि वह और तबलीगी जमात के कुछ अन्य सदस्यों ने खुद को आइसोलेशन में रखा हुआ है. यह पत्र आप विधायक अमानतुल्ला खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया.
मौलाना साद साहब ने तब्लीग़ी जमात के उन साथियों को चिट्टी के ज़रिए अपना पैग़ाम दिया जो कोरोना पॉजिटिव थे और अब ठीक होगये हैं और quarantine हैं,वो अपना खून दूसरे कोरोना के मरीजों को दें ताकि वो मरीज़ भी ठीक होसकें, और हुकूमत की इसमें मदद करें। pic.twitter.com/sN6x7DLjiw
— Amanatullah Khan AAP (@KhanAmanatullah) April 21, 2020
कंधालवी ने कहा कि खुद को आइसोलेशन में रखे ज्यादातर सदस्यों में कोराना वायरस की जांच में कोई संक्रमण नहीं पाया गया. उन्होंने कहा ‘जो संक्रमित पाए गए हैं उनमें से ज्यादातर का इलाज चल रहा है और अब वे स्वस्थ हो चुके हैं. मैं और कुछ अन्य ने खुद को आइसोलेशन में रखा हुआ है.’
इसे भी पढ़ेंः#Corona संकट के बीच #Facebook ने जियो में खरीदी 10% की हिस्सेदारी, 43574 करोड़ में हुआ सौदा
ब्लड प्लाज्मा करें डोनेट
कंधालवी ने कहा ‘यह जरूरी है कि इस बीमारी से उबर चुके लोगों को उनके लिए रक्त प्लाज्मा दान करना चाहिए जो अब भी इस वायरस के संक्रमण से जूझ रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है.’
इससे पहले मौलाना साद ने सोमवार को अपने अनुयायियों से अपील की थी कि वे रमजान के महीने के दौरान अपने घरों में ही नमाज अदा करें.
गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान निजामुद्दीन इलाके में मार्च महीने में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने साद के खिलाफ मामला दर्ज किया था. दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने 31 मार्च को मौलाना साद समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेसवार्ता में तबलीगी जमात का हवाला देते हुए कहा था कि पिछले महीने निजामुद्दीन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विदेश से आए यात्रियों के कारण कोरोना वायरस का प्रसार बेहद तेजी से हुआ.
इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो टेररिस्ट ढेर, अप्रैल महीने में अबतक 15 आंतकी मारे गये




