Uncategorized

शादी के पांच साल बाद जब पत्नी को नहीं हुआ कोई संतान तो दूसरी शादी के लिए रची साजिश, पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार

Daltongunj: शादी के पांच साल बाद भी जब पत्नी को कोई संतान नहीं हुआ तो पति ने खौफनाक साजिश रच डाली. नाटकीय तरीके से पहले पत्नी को बहलाया-फुसलाया और फिर बिहार से डालटनगंज किसी अच्छे डाक्टर के पास इलाज कराने के बहाने लाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. महिला की पहचान होने पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की. पुलिस ने खुलासा किया कि पति ही पत्नी का हत्यारा है. आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है.

क्या है मामला?  
दरअसल, बीते 17 जून को जिले की सदर थाना पुलिस ने सूनसान जोगियाही नाला से एक महिला का अर्धनग्न शव बरामद किया था. शव मिलने के बाद जब उसकी जांच शुरू की गयी तो उसकी पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के खसुहा गांव निवासी पिन्टू मेहता की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई. जिले के मोहम्मदगंज में रंजू का मायका है. रंजू के भाई विनोद मेहता से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने छानबीन तेज की तो हत्या के पीछे उसके पति की भूमिका संदिग्ध नजर आई.

इसे भी पढ़ें-पिछले दो दिनों से बंद हैं TVNL के दो पावर प्लांट, बिजली के लिए मच सकता है हाहाकार

पुलिस हिरासत में आते ही पति ने कबूला जुर्म
महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. पुलिस की पकड़ में आते ही आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

संतान और दूसरी शादी के लिए की पत्नी की हत्या
पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत महथा ने बताया कि पिन्टू की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के इतने वर्षों बाद भी रंजू और पिंटू का कोई संतान नहीं था. पिंटू दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन पत्नी इसके लिए मना कर रही थी. नतीजा दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और वे तनाव में रहते थे. पिछले 17 जून को पिन्टू अपनी पत्नी को किसी तरह बहला-फुसला कर डालटनगंज इलाज कराने लाया.

इसे भी पढ़ें-11 साल बाद भी तैयार नहीं हुआ रांची का रिंग रोड, 15 जुलाई तक प्रोजेक्ट पूरा करने की आखिरी डेडलाइन

रंजू के साड़ी से उसका गला घोंटा
पिंटू ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि सदर थाना क्षेत्र के जोगियाही पहुंचने पर उसे वो इलाका काफी सूनसान नजर आया. इसका फायदा उठाते हुए पत्नी की साड़ी से ही उसका गला घोंट दिया और फिर शव को नाले में डालकर निकल गया. दो-तीन दिनों तक शव नाले में पड़ा. जब उससे दुर्गंध आने लगी तो ग्रामीणों की इसकी जानकारी पुलिस को दी.

महिला के जेवरात बरामद
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद पति ने उसके शरीर से गहने निकाल लिए थे और पास में ही छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. आरोपी का घटनास्थल पर मौजूद रहने के साक्ष्य तकनीकी रूप से भी सही पाया गया है.

कार्रवाई में कौन-कौन थे
पुलिसिया कार्रवाई में सदर थाना प्रभारी ममता कुमारी, महिला थाना प्रभारी दुलर चैड़े, टीओपी टू के इंचार्ज रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार सिंह, हवलदार बुधराम गोप, विकास राम, अखिलेश कुमार बैठा और सुनील पासवान शामिल थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button