Uncategorized

डाल्टनगंजः शिक्षकों ने लगाए काले बिल्ले, शिक्षक विरोधी नीतियों का किया विरोध

NEWSWING

Daltonganj, 01 November : अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की पलामू जिला इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया. विभिन्न प्रखंडों में आयोजित गुरूगोष्ठी में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार की कथित शिक्षक विरोधी नीति का विरोध किया.

इस सिलसिले में बुधवार को हमीदगंज स्थित मध्यविद्यालय में गुरूगोष्ठी में संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार दुबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, कार्यालय सचिव कांति कुमारी, प्रेस प्रवक्ता रेखा रानी गुप्ता समेत कई शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर आंदोलन का शंखनाद किया.

सरकार शिक्षकों की मांगों को लगातार नजर अंदाज कर रही है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने सरकार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों को लगातार नजर अंदाज कर रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अपने अव्यवहारिक फरमानों से शिक्षकों को प्रताड़ित कर रही है. इस मौके पर संघ के महासचिव अमरेश कुमार सिंह ने सरकार पर शिक्षकों के प्रति संवेदनहीन होने का अरोप लगाया. उन्होंने कहा कि शिक्षक 11 सूत्री मांगों के समर्थन में लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार समस्याओं के समाधान के प्रति संजीदगी नहीं दिखा रही है.

ये थे मौजूद

अमरेश कुमार ने बताया कि इस सांकेतिक विरोध के बाद भी अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगामी 25 नवंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर लोकतांत्रिक तरीके से धरना और प्रदर्शन किया जायेगा. आज के कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा कार्यालय सचिव कांति कुमारी, साहिना परवीन, प्रियंका कुमारी, सबाना परवीन, गीता कुमारी, आशा कुमारी भी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button