
Giridih : धनवार के लोधीपुर के राशन डीलर के साथ कोडरमा सांसद के प्रतिनिधी चन्द्र शेखर यादव द्वारा किये गये मारपीट का विरोध गुरुवार को डीलरों द्वारा किया गया. बैठक कर निर्णय लिया गया की आरोपी के खिला कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी. वहीं डिलर अब राशन का उठाव करेंगे.
बता दें कि मामले में केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने राशन डीलर एसोसिएशन को अपने सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. एसोसिएशन ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि चन्द्रशेखर यादव को हाल में ही प्रतिनिधि बनाया गया.
इसे भी पढ़ें:नितिन मदन कुलकर्णी को राज्यपाल के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार
इसके बाद एक प्रतिनिधि का डीलरों के साथ ऐसा रवैया. बताते चलें कि कोडरमा सांसद प्रतिनिधि चन्द्रशेखर यादव ने धनवार के लोधी गांव के डीलर परमेशवर राम पर अनाज वितरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर मारपीट की थी.
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि ने डीलर के स्टॉक रजिस्टर तक फाड़ डाला था. इसके बाद डीलरों ने आंदोलन का निर्णय लिया था.
इसे भी पढ़ें:धड़ल्ले से हो रहा कोयले का अवैध कारोबार, पुलिस ने भी स्वीकारा, लेकिन कार्रवाई नहीं…




