ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : टेल्को में मंदिर के पास फिर मिला प्रत‍िबंधि‍त मांस, भाजपाइयों का थाने पर प्रदर्शन

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना इलाके के खड़ंगाझार शिव हनुमान मंदिर के पास बीती रात जिस जगह प्रतिबंधित मांस मिला था उससे थोड़ी दूर पर रविवार सुबह फिर से मांस पाया गया. सूचना पाकर पुलिस मांस को ठिकाने लगाने के प्रयास में थी पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने इसका विरोध किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की. विरोध करने पर पुलिस अंकित आनंद को हिरासत में लेकर थाने ले गई. इधर, एएसपी सिटी सुधांशु जैन भी टेल्को थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली. मौके पर हिंदू संगठन भी पहुंचे. इस मामले को लेकर अंकित आनंद ने थाना में लिखित शिकायत की और अपनी मांगों को रखा.
अंकित ने कहा कि जिस जगह मांस मिला है उस मंदिर से 100 मीटर की दूरी पर एक मस्जिद है जिसके लिए सड़क निर्माण किया गया है. उक्त सड़क को ध्वस्त किया जाए. इसके अलावा बारीनगर कब्रिस्तान के पास कोई भी टीओपी नहीं है, वहां एक टीओपी बनाई जाए ताकि पुलिस को किसी की भी गतिविधि का पता चल सके. वहीं घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी लगाया जाए. बता दें कि बीती रात ही शिव हनुमान मंदिर के पास ही प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया था. मौके पर अंकित आनंद के अलावा भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, टेल्को मंडल के पूर्व अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, वर्तमान अध्यक्ष हेमंत सिंह, सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष चिंटू सिंह, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल, बजरंग अखाड़ा समिति खड़ंगाझार के विवेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, हनुमान मंदिर अखाड़ा कमिटी के ओम प्रकाश सिंह, पंचायत समिति सदस्य संजयमनी त्रिपाठी के अलावा हिंदू संगठन के सदस्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Chakradharpur: विधायक निधि से मां केरा मंद‍िर में बनेगा प्रसाद भंडारण भवन, लगेगीहाई मास्ट लाईट, समिति ने किया सुखराम उरांव को क‍िया सम्मानित

Related Articles

Back to top button