
Dhanbad : सोमवार की सुबह तोपचांची के साहूबहियार गांव के समीप नेशनल हाइवे पर कोयला लदी खड़े ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, ट्रक चालक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व भी एक कोयला लदा हाइवा पंचर होने के कारण कामता गैरेज के पास खड़ी थी जिसमें टकराने से एक मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई थी.
जानकारी के मुताबिक, तोपचांची के साहूबहियार गांव के समीप नेशनल हाइवे पर एक कोयला लदा एक ट्रक पहले से खड़ा था. इसी दौरान सब्जी लेकर यूपी से कोलकाता जा रही तेज रफ्तार आइसर ट्रक ने पीछे से कोयला लदे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी.
इसे भी पढ़ें:सावन की अंतिम सोमवारी : देवघर स्थित बाबा मंदिर में आज ढाई से तीन लाख श्रद्धालु करेंगे जलार्पण
टक्कर इतना जबर्दस्त थी कि पीछे धक्का मारने वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. चालक उसमें फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ें:लोहरदगा में पीएलएफआइ के लिए काम करने वाले दो नक्सली गिरफ्तार, 3 बंदूक बरामद




