Uncategorized

ICC T-20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे बुमराह, कोहली भी अव्वल

News Wing

Dubai, 31 October: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि न्यूजीलैंड को कल से शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला में हराने पर भारतीय टीम पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच जायेगी.

विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया 

वनडे रैंकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी पायदान पर पहुंचने वाले बुमरा ने पाकिस्तानी स्पिनर इदमाद वसीम के एक पायदान खिसकने के बाद पहला स्थान हासिल किया. बल्लेबाजों की रैकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली शीर्ष पर हैं. उन्होंने वनडे रैंकिंग में एबी डिविलियर्स को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया था.

टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर है न्यूजीलैंड

टीम रैकिंग में भारत अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है तो पाकिस्तान शीर्ष पर पहुंच जायेगा. न्यूजीलैंड फिलहाल टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर है लेकिन पाकिस्तान उससे एक ही अंक पीछे है. भारत पांचवें स्थान पर है और न्यूजीलैंड को 3 . 0 से हराने पर शीर्ष पर पहुंच सकता है. पाकिस्तान ऐसी स्थिति में 124 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच जायेगा और न्यूजीलैंड 114 अंक के साथ पांचवें स्थान पर खिसक जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button