
Asansol : आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के हटन स्थित मास्टर पाड़ा इलाके की एक बहू को उसके ससुराल वालों ने ही दहेज के लिए मार डाला और शव को झारखंड में ले जाकर छिपा दिया.
शुक्रवार को जमशेदपुर के कमालपुर थाना क्षेत्र में महिला का शव बरामद किया गया. आसनसोल पुलिस की मदद से उसकी पहचान जामुड़िया निवासी रिम्पा गोराई के रूप में हुई.
इसे भी पढ़ें : यूपी : योगी सरकार ने 17 अति पिछड़ी जातियों को SC का दर्जा दिया, 14 फीसदी वोटबैंक साधने की कोशिश
पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं पति, सास व देवर
रिम्पा गोराई 24 जून से ही कथित तौर पर गायब थी. उसके पिता संतोष गोराई की शिकायत के आधार पर गुरुवार को ही आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने रिम्पा के पति चिंटू गोराई, सास शंकरी गोराई तथा देवर सनत गोराई को गिरफ्तार कर लिया था.
अगले दिन सभी गिरफ्तार लोगों को आसनसोल सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया जिसके बाद चिंटू को पुलिस दस दिनों की रिमांड पर ले गयी.
दूसरी ओर पुलिस ने इस कांड में शामिल ननद सोभना गोराई को भी गिरफ्तार कर उसे शनिवार को आसनसोल सीजेएम न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें : सितंबर में 15 हजार आवास में गृह प्रवेश एक साथ कराया जायेगा : सीएम
पुलिस ने तस्वीर से की शव की पहचान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को जमशेदपुर के कमालपुर थाना पुलिस की ओर से पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि किसी महिला की लाश कमालपुर क्षेत्र में पायी गयी है.
खबर पाकर आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने भी अपनी छानबीन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए रिम्पा की तस्वीर वहां की पुलिस को दी. जिसके बाद तस्वीर के जांच करने पर उसकी पहचान रिम्पा गोराई के रूप में हुई.
अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने रिम्पा को वहां ले जाकर उसकी हत्या करने के बाद उसे तालाब में डाल दिया था.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीहः मानसून की धीमी रफ्तार और सरकारी अनुदान पर बीज नहीं मिलने से किसान चिंतित
शादी के समय दिया था दहेज
संतोष गोराई ने अपनी शिकायत में कहा था कि वर्ष 2016 के मई माह में उनकी बेटी की शादी चिंटू गोराई से हुई थी. उन्होंने दो लाख रुपये, छह भरी सोना के अलावा कई जरूरी सामग्री देकर अपनी बेटी को विदा किया था.
कुछ समय बाद ससुराल वाले रिम्बा पर एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज का दबाव बनाकर उसपर अत्याचार करने लगे.
24 जून को उन्हें फोन कर सूचना दी गयी कि रिम्पा अपने ससुराल से कहीं चली हो गयी है.
संतोष ने ससुराल वालों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए यह आशंका जतायी थी कि आरोपियों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर उसके शव को कहीं छिपा दिया है. उनका शक सही साबित हुआ.
इसे भी पढ़ें : WEST BENGAL : हुगली में TMC नेता की गोली मारकर हत्या, भाजपा पर आरोप




