Uncategorized

डीसी राय महिमापत रे ने अनगड़ा में लगाया जनता दरबार, विकास योजनाओं को लेकर ग्रामीणों के साथ किया विचार-विमर्श

Ranchi : भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य के चिन्हित गांव में भारत सरकार की 7 योजनाओं का शत-प्रतिशत आच्छादन किया जाना है. रांची से अनगड़ा प्रखंड का इसके लिए चयन हुआ है. इसको लेकर अनगड़ा के मैल घोंषा गांव में रांची उपायुक्त राय महिमापत रे ने जनता दरबार लगाकर जनता को सरकार द्वार चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और विचार-विमर्श भी किया. साथ ही डीसी ने गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी सहित अन्य सामूहिक जगहों का निरीक्षण किया. इसको लेकर 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान के तहत कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसको लेकर ही ये जनता दरबार लगाया गया था. इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रांची, विधायक राम कुमार पाहन, बीस सूत्री उपाध्यक्ष, डॉयरेक्टर डीआरडीए, सहित प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : राय यूनिवर्सिटी झारखंड अपने छात्रों के भविष्य के साथ कर रही खिलवाड़, लेटरल एडमिशन का नहीं है प्रावधान, जानने के बावजूद कराया जा रहा नामांकन

अनगड़ा प्रखंड के मैल घोषा गांव में 7 योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है

भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य के चिन्हित गांव में भारत सरकार की 7 योजनाओं का शत-प्रतिशत आच्छादन किया जाना है, जिसके आलोक में रांची जिले के अनगड़ा प्रखंड के मैल घोषा गांव को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और मिशन इन्द्रधनुष का शत-प्रतिशत आच्छादन किया जाना है.

इसे भी पढ़ें : निकाय चुनाव में अव्यवस्था से सीपी सिंह नाराज, आयोग को पत्र लिखकर कहा – नाकाबिल अफसरों को करें सम्मानित

18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाना है

18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में भी मनाया जाना है. जिसके आलोक में उप विकास आयुक्त रांची एवं अन्य अथितिगण द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई. उपायुक्त रांची ने जनता दरबार में उपस्थित जनता से इन योजनाओं के आच्छादन हेतु विचार-विमर्श किया एवं जनता को इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी. ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला प्रशासन रांची द्वारा उक्त गांव में विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु शिविर भी लगाया गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलोभी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button