Corona_UpdatesNational

#CoronaVirus को लेकर दिल्ली सरकार का एक्शन प्लानः रोजाना 100 से1000 मरीजों तक के इलाज की व्यवस्था

New Delhi: कोरोना वायरस से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का एक्शन प्लान तैयार है. सीएम अरंविद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए सरकार के एक्शन प्लान की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ेंः#Lockdown21: कोरोना से लड़ाई के लिए CM हेमंत सोरेन ने दिये 25 लाख रुपये, लोगों से मदद की अपील

उन्होंने दावा किया कि रोजाना 100 कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली तैयार है. दिल्‍ली सरकार ने रोजाना 1000 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आने की स्थिति में भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. मुख्‍यमंत्री ने बताया कि 100 अस्‍पतालों को एम्‍बूलेंस, वेंटीलेटर्स और मेडिकल स्‍टाफ के साथ पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है.

100 मरीजों के लिए तैयारी पूरी

मीडिया को ब्रीफ करते हुए सीएम केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली में कोरोना के केस कम हो रहे हैं. सीएम अरंविद केजरीवाल ने दावा किया कि अगर कोरोना के 100 मामले रोज आएं तो हमारे पास मौजूदा तैयारी पूरी है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आगे के एक्शन प्लान की तैयारी को लेकर पांच डॉक्टरों की एक टीम बनाई थी. इस टीम ने शानदार काम किया है और अपनी रिपोर्ट दी है. इस रिपोर्ट में है कि अगर रोज 100 केस आएं तो क्या तैयारी करनी है. अगर रोज 500 केस आते हैं तो हमें क्या तैयारी करनी है.

फिलहाल कोरोना के 100 मामले रोज आएंगे तो हमारे पास मौजूदा तैयारी पूरी है. 100 से ज्यादा होने पर अस्पतालों में और तैयारी करनी है. अस्पताल, एंबुलेंस, वेंटिलेटर, डॉक्टर, नर्स का प्लान बनाया है. उन्होंने कहा कि अगर कभी रोजाना 1000 मरीज भी आए तो हम उनके हिसाब से तैयारी कर रहे हैं, हालांकि उम्मीद करते हैं ऐसी स्टेज कभी ना आए.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaVirus से एक और मौत, देश में अब तक 17 लोग गंवा चुके हैं अपनी जान

रोजाना 4 लाख लोगों को मिलेगा खाना

लॉकडाउन के कारण बेघर हुए लोगों की मदद के लिए भी दिल्‍ली सरकार बड़ी घोषणा की है. बेघर और जरूरतमंद लोगों को रहने के लिए सरकार प्रदेश के 325 स्‍कूलों का उपयोग करेगी.

यहां प्रतिदिन 4 लाख से अधिक लोगों को दो समय का खाना दिया जायेगा. जिसकी शुरुआत शनिवार से होगी. सीएम केजरीवाल ने बताया कि शुक्रवार को दो लाख से अधिक लोगों को खाना उपलब्‍ध कराया जाएगा.

दिल्ली के मुख्‍यमंत्री ने दूसरे राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों को आश्‍वस्‍त किया है कि दिल्‍ली में रहने वाले प्रत्‍येक प्रवासी नागरिक का ख्‍याल दिल्‍ली सरकार द्वारा रखा जाएगा और उनतक सहायता पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जायेगी.

इसे भी पढ़ेंःग्रामीणों ने कर रखी है बैरिकेडिंग, आखिर शिक्षक कैसे बांटेंगे मिड डे मील का चावल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button