
Chatra : इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर मुख्य मार्ग स्थित होटल सूर्या के पास शनिवार देर रात एक कार में अचानक आग लग गयी. करीब आधे घंटे में ही कार जलकर पूरी तरह से राख हो गयी. कार के मालिक रंजीत यादव ने बताया कि उसने अपनी कार को होटल के सामने खड़ा किया था.
इसे भी पढ़ें :रूपा तिर्की की मौत के मामले में हाइकोर्ट में याचिका दायर, सीबीआइ जांच की मांग की गयी
करीब 12 बजे पड़ोसी द्वारा सूचना मिली कि कार में आग लग गयी है. घर के बाहर निकले तो देखा कार में आग लगी हुई है. आग इतना विकराल हो गया कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गयी. हालाकिं अभी तक पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी. पुलिस को इस मामले में जानकारी दी तो पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना कि जानकारी ली है.
इसे भी पढ़ें :मॉनीटरिंग करना और गलतियों पर सवाल उठाना मेरा कर्तव्य : मेयर




