JharkhandLead NewsNEWSRanchi

झारखंड के शहरी क्षेत्रों के लिए नीतियों, योजनाओं के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति

Ranchi: झारखंड में शहरी क्षेत्र के लिए नीतियों के निर्माण क्षमता संवर्धन नियोजन नीतियों योजना आदि के कार्य व नियम एवं गवर्नेंस के संबंध में सुझाव देने के लिए झारखंड राज्य उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है. भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश के आलोक में यह समिति गठित हुई है. समिति के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव नगर विकास विभाग होंगे. इसके अलावा निदेशक राज्य शहरी विकास अभिकरण, निदेशक नगरीय प्रशासन निदेशालय, उपाध्यक्ष आरआरडीए रांची, निदेशक आईटी निदेशक, आईआईएम रांची के प्रतिनिधि प्रोफेसर डॉ मंजरी चक्रवर्ती बीआईटी मिश्रा समिति के सदस्य होंगे. वहीं, नगर निवेशक,नगर निवेशन संगठन नगर विकास विभाग सदस्य सचिव होंगे. निदेशक भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के द्वारा उप समिति के सदस्य नामित करते हुए इसकी सूचना नगर विकास विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा. यह समिति अपने कार्यों के अतिरिक्त भारत सरकार के द्वारा शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए गठित केंद्रीय उच्च स्तरीय समिति के साथ समन्वय स्थापित करेगा एवं सूचनाओं तथा विचारों का आदान-प्रदान भी करेगा. समिति के गठन पर विभागीय मंत्री व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहमति के बाद नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे के हस्ताक्षर से आदेश जारी कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button