Ranchi

इटखोरी में बनायेंगे दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप, सरकार कर रही विचार: मुख्यमंत्री

Ranchi: राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौटे तीर्थ यात्रियों को सोमवार को सहायता राशि प्रदान की. मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा प्रत्येक हिन्दू करना चाहता है. आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति इस यात्रा पर नहीं जा पाते हैं, इनके लिए सरकार ने एक लाख रुपये की कैलाश मानसरोवर अनुदान राशि देने की घोषणा की थी. इसी क्रम में आज कैलाश यात्रा से लौटे लोगों को चेक प्रदान किया जा रहा है. साथ ही कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप इटखोरी में बने, इस पर तेजी से विचार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः180 दिनों में पहले जेल की सजा, दो बार हुए सस्पेंड, अब निलंबन मुक्त

उन्होंने शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत आध्यात्मिक और धर्म परायण देश है. राज्य सरकार ने गरीबों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की, जिसके तहत पांच हजार से अधिक लोगों को तीर्थ करवाया गया. उन्होंने कहा कि सरकार भारत की संस्कृति का अत्यधिक प्रचार-प्रसार कर रही है. मानसरोवर के तीर्थयात्री काफी सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि अपनी यात्रा के दौरान कैलाश गये लोगों ने भगवान भोलेनाथ से देश और राज्य के सपनों को पूरा करने की कामना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे लोग जिनके अंदर तीर्थ करने की आशा है, उसे पूरा करने का काम सरकार कर रही है. आप तीर्थयात्री सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रचार प्रसार करें. हर किसी को इस यात्रा के लिए प्रेरित करें.

इसे भी पढ़ेंःतैलिक साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम रघुवर दास ने खर्च किये पब्लिक मनी के 10 लाख…

धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल में करेंगे विकसित

उन्होंने कहा कि झारखंड में काफी संख्या में धार्मिक तीर्थस्थल हैं. सरकार पर्यटन के क्षेत्र को विकसित कर रोजगार की संभावनाएं उत्पन्न करना चाहती है. दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप इटखोरी में बने, इस पर तेजी से विचार किया जा रहा है. विदेशी पर्यटक भारत को विदेशी मुद्रा देते हैं. पर्यटन मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि हर व्यक्ति तीर्थ यात्रा पर जाये, यही सरकार की मंशा है. पर्यटन सचिव राहुल शर्मा ने कहा कि 2019 पहला वर्ष है, जब 0-75 श्रद्धालुओं ने इसका निबंधन कराया था. इस मौके पर सांसद बीडी राम, गिरिडीह विधायक, पर्यटन निदेशक संजीव कुमार बेसरा सहित 2018-19 के मानसरोवर यात्री उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंःआदिवासी जमीन पर डोमिनोज खोलने का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर फायरिंग

Related Articles

Back to top button