JharkhandRamgarh

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में हाई केमिकल लदा टैंकर पलटा

Ramgarh : रांची-रामगढ़ NH 33 पर रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में हाई केमिकल लदा टैंकर के पलट जाने से जाम की स्थिति बन गयी है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में यह घटना घटी. घटना के बाद तत्काल वहां दमकल की गाड़ी को भेजा गया है. फिलहाल रांची-रामगढ़ के बीच एक लाइन को बंद कर दिया गया है. दूसरे लाइन से गाड़ियों की आवाजाही हो रही है.

बताया जा रहा है कि टैंकर नंबर PB 03 AZ 0937 आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से उच्च ज्वलनशील पदार्थ लेकर यूपी जा रहा था. घटना के बाद केमिकल सड़क पर फैल गयी है. इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें:BPSC Prelims Exam 2022: आयोग ने बदली BPSC सिविल सेवा प्री-परीक्षा की तारीख, अब इस डेट पर होगा पेपर

Related Articles

Back to top button